1याहवेह का स्तवन हो.
2उसके वंशजों का तेज समस्त पृथ्वी पर होगा;
3उसके परिवार में संपत्ति और समृद्धि का वास है,
4सीधे लोगों के लिए अंधकार में भी प्रकाश का उदय होता है,
5उत्तम होगा उन लोगों का प्रतिफल, जो उदार है, जो उदारतापूर्वक ऋण देता है,
6यह सुनिश्चित है, कि वह कभी पथभ्रष्ट न होगा;
7उसे किसी बुराई के समाचार से भय नहीं होता;
8उसका हृदय सुरक्षा में स्थापित है, तब उसे कोई भय नहीं होता;
9उन्होंने कंगालों को उदारतापूर्वक दान दिया है,
10यह सब देखकर दुष्ट अत्यंत कुपित हो जाता है,