1रब ने कई एक क़ौमों को मुल्के-कनान में रहने दिया ताकि उन तमाम इसराईलियों को आज़माए जो ख़ुद कनान की जंगों में शरीक नहीं हुए थे।
2नीज़, वह नई नसल को जंग करना सिखाना चाहता था, क्योंकि वह जंग करने से नावाक़िफ़ थी। ज़ैल की क़ौमें कनान में रह गई थीं :
3फ़िलिस्ती उनके पाँच हुक्मरानों समेत, तमाम कनानी, सैदानी और लुबनान के पहाड़ी इलाक़े में रहनेवाले हिव्वी जो बाल-हरमून पहाड़ से लेकर लबो-हमात तक आबाद थे।
4उनसे रब इसराईलियों को आज़माना चाहता था। वह देखना चाहता था कि क्या यह मेरे उन अहकाम पर अमल करते हैं या नहीं जो मैंने मूसा की मारिफ़त उनके बापदादा को दिए थे।
5चुनाँचे इसराईली कनानियों, हित्तियों, अमोरियों, फ़रिज़्ज़ियों, हिव्वियों और यबूसियों के दरमियान ही आबाद हो गए।
6न सिर्फ़ यह बल्कि वह इन क़ौमों से अपने बेटे-बेटियों का रिश्ता बाँधकर उनके देवताओं की पूजा भी करने लगे।
7इसराईलियों ने ऐसी हरकतें कीं जो रब की नज़र में बुरी थीं। रब को भूलकर उन्होंने बाल देवता और यसीरत देवी की ख़िदमत की।
8तब रब का ग़ज़ब उन पर नाज़िल हुआ, और उसने उन्हें मसोपुतामिया के बादशाह कूशन-रिसअतैम के हवाले कर दिया। इसराईली आठ साल तक कूशन के ग़ुलाम रहे।
9लेकिन जब उन्होंने मदद के लिए रब को पुकारा तो उसने उनके लिए एक नजातदहिंदा बरपा किया। कालिब के छोटे भाई ग़ुतनियेल बिन क़नज़ ने उन्हें दुश्मन के हाथ से बचाया।
10उस वक़्त ग़ुतनियेल पर रब का रूह नाज़िल हुआ, और वह इसराईल का क़ाज़ी बन गया। जब वह जंग करने के लिए निकला तो रब ने मसोपुतामिया के बादशाह कूशन-रिसअतैम को उसके हवाले कर दिया, और वह उस पर ग़ालिब आ गया।
11तब मुल्क में चालीस साल तक अमनो-अमान क़ायम रहा। लेकिन जब ग़ुतनियेल बिन क़नज़ फ़ौत हुआ
12तो इसराईली दुबारा वह कुछ करने लगे जो रब की नज़र में बुरा था। इसलिए उसने मोआब के बादशाह इजलून को इसराईल पर ग़ालिब आने दिया।
13इजलून ने अम्मोनियों और अमालीक़ियों के साथ मिलकर इसराईलियों से जंग की और उन्हें शिकस्त दी। उसने खजूरों के शहर पर क़ब्ज़ा किया,
14और इसराईल 18 साल तक उस की ग़ुलामी में रहा।
15इसराईलियों ने दुबारा मदद के लिए रब को पुकारा, और दुबारा उसने उन्हें नजातदहिंदा अता किया यानी बिनयमीन के क़बीले का अहूद बिन जीरा जो बाएँ हाथ से काम करने का आदी था। इसी शख़्स को इसराईलियों ने इजलून बादशाह के पास भेज दिया ताकि वह उसे ख़राज के पैसे अदा करे।
16अहूद ने अपने लिए एक दोधारी तलवार बना ली जो तक़रीबन डेढ़ फ़ुट लंबी थी। जाते वक़्त उसने उसे अपनी कमर के दाईं तरफ़ बाँधकर अपने लिबास में छुपा लिया।
17जब वह इजलून के दरबार में पहुँच गया तो उसने मोआब के बादशाह को ख़राज पेश किया। इजलून बहुत मोटा आदमी था।
18फिर अहूद ने उन आदमियों को रुख़सत कर दिया जिन्होंने उसके साथ ख़राज उठाकर उसे दरबार तक पहुँचाया था।
19लेकिन अहूद ने उसी लमहे अपने बाएँ हाथ से कमर के दाईं तरफ़ बँधी हुई तलवार को पकड़कर उसे मियान से निकाला और इजलून के पेट में धँसा दिया।
20तलवार इतनी धँस गई कि उसका दस्ता भी चरबी में ग़ायब हो गया और उस की नोक टाँगों में से निकली। तलवार को उसमें छोड़कर
21अहूद ने कमरे के दरवाज़ों को बंद करके कुंडी लगाई और साथवाले कमरे में से निकलकर चला गया।
22थोड़ी देर के बाद बादशाह के नौकरों ने आकर देखा कि दरवाज़ों पर कुंडी लगी है। उन्होंने एक दूसरे से कहा, “वह हाजत रफ़ा कर रहे होंगे,”
23इसलिए कुछ देर के लिए ठहरे। लेकिन दरवाज़ा न खुला। इंतज़ार करते करते वह थक गए, लेकिन बेसूद, बादशाह ने दरवाज़ा न खोला। आख़िरकार उन्होंने चाबी ढूँडकर दरवाज़ों को खोल दिया और देखा कि मालिक की लाश फ़र्श पर पड़ी हुई है।
24नौकरों के झिजकने की वजह से अहूद बच निकला और जिलजाल के बुतों से गुज़रकर सईरा पहुँच गया जहाँ वह महफ़ूज़ था।
25वहाँ इफ़राईम के पहाड़ी इलाक़े में उसने नरसिंगा फूँक दिया ताकि इसराईली लड़ने के लिए जमा हो जाएँ। वह इकट्ठे हुए और उस की राहनुमाई में वादीए-यरदन में उतर गए।
26अहूद बोला, “मेरे पीछे हो लें, क्योंकि अल्लाह ने आपके दुश्मन मोआब को आपके हवाले कर दिया है।” चुनाँचे वह उसके पीछे पीछे वादी में उतर गए। पहले उन्होंने दरियाए-यरदन के कम-गहरे मक़ामों पर क़ब्ज़ा करके किसी को दरिया पार करने न दिया।
27उस वक़्त उन्होंने मोआब के 10,000 ताक़तवर और जंग करने के क़ाबिल आदमियों को मार डाला। एक भी न बचा।
28उस दिन इसराईल ने मोआब को ज़ेर कर दिया, और 80 साल तक मुल्क में अमनो-अमान क़ायम रहा।
29अहूद के दौर के बाद इसराईल का एक और नजातदहिंदा उभर आया, शमजर बिन अनात। उसने बैल के आँकुस से 600 फ़िलिस्तियों को मार डाला।