1तब नामाती सोपर ने कहा,
2“बहुत सी बातें जो कही गई हैं, क्या उनका उत्तर देना न चाहिये?
3क्या तेरे बड़े बोल के कारण लोग चुप रहें?
4तू तो यह कहता है, ‘मेरा सिद्धान्त शुद्ध है
5परन्तु भला हो, कि परमेश्वर स्वयं बातें करें11:5 भला हो, कि परमेश्वर स्वयं बातें करें: उसके कहने का अर्थ है कि यदि परमेश्वर उससे स्वयं बातें करे तो वह किसी भी प्रकार स्वयं को इतना पवित्र नहीं समझेगा जितना वह दावा करता है। ,
6और तुझ पर बुद्धि की गुप्त बातें प्रगट करे,
7“क्या तू परमेश्वर का गूढ़ भेद पा सकता है?
8वह आकाश सा ऊँचा है; तू क्या कर सकता है?
9उसकी माप पृथ्वी से भी लम्बी है
10जब परमेश्वर बीच से गुजरे, बन्दी बना ले
11क्योंकि वह पाखण्डी मनुष्यों का भेद जानता है11:11 वह पाखण्डी मनुष्यों का भेद जानता है: वह मन को घनिष्ठता से जानता है वह मनुष्यों को पूर्णतः जानता है। ,
12निर्बुद्धि मनुष्य बुद्धिमान हो सकता है;
13“यदि तू अपना मन शुद्ध करे11:13 यदि तू अपना मन शुद्ध करे: अब सोपर कहना आरम्भ करता है कि यदि अय्यूब अब भी परमेश्वर के पास लौट आए तो वह ग्रहण किए जाने की आशा रख सकता है चाहे, उसने पाप ही क्यों न किया हो। ,
14और यदि कोई अनर्थ काम तुझ से हुए हो उसे दूर करे,
15तब तो तू निश्चय अपना मुँह निष्कलंक दिखा सकेगा;
16तब तू अपना दुःख भूल जाएगा,
17और तेरा जीवन दोपहर से भी अधिक प्रकाशमान होगा;
18और तुझे आशा होगी, इस कारण तू निर्भय रहेगा;
19और जब तू लेटेगा, तब कोई तुझे डराएगा नहीं;
20परन्तु दुष्ट लोगों की आँखें धुँधली हो जाएँगी,