1याहवेह, आप दूर क्यों खड़े हैं?
2दुर्जन अपने अहंकार में असहाय निर्धन को खदेड़ते हैं,
3दुर्जन की मनोकामना पूर्ण होती जाती है, तब वह इसका घमंड करता है;
4दुष्ट अपने अहंकार में परमेश्वर की कामना ही नहीं करता;
5दुष्ट के प्रयास सदैव सफल होते जाते हैं;
6वह स्वयं को आश्वासन देता रहता है: “मैं विचलित न होऊंगा,
7उसका मुख शाप, छल तथा अत्याचार से भरा रहता है;
8वह गांवों के निकट घात लगाए बैठा रहता है;
9वह प्रतीक्षा में घात लगाए हुए बैठा रहता है, जैसे झाड़ी में सिंह.
10वह दुःखी दब कर झुक जाता;
11उस दुष्ट की यह मान्यता है, “परमेश्वर सब भूल चुके हैं;
12याहवेह, उठिए, अपना हाथ उठाइये, परमेश्वर!
13दुष्ट परमेश्वर का तिरस्कार करते हुए
14किंतु निःसंदेह आपने सब कुछ देखा है, आपने यातना और उत्पीड़न पर ध्यान दिया है;
15कुटिल और दुष्ट का भुजबल तोड़ दीजिए;
16सदा-सर्वदा के लिए याहवेह महाराजाधिराज हैं;
17याहवेह, आपने विनीत की अभिलाषा पर दृष्टि की है;
18अनाथ तथा दुःखित की रक्षा के लिए,