We Believe JesusFé, Esperança e Nova Vida

यहोशू 12

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · hindi

← यहोशू 11 यहोशू यहोशू 13 →

1ये हैं जो राजा यरदन के पूर्व अराबाह में थे, जिनको इस्राएलियों ने मारकर उनकी भूमि ली, इन राज्यों की सीमा आरनोन घाटी से लेकर हरमोन पर्वत तक तथा पूरे यरदन घाटी तक थी:

2सीहोन अमोरियों का राजा था, जिसका मुख्यालय हेशबोन में था.

3उसका शासन पूर्व अराबाह प्रदेश जो किन्‍नेरेथ झील12:3 किन्‍नेरेथ झील यानी गलील झील से अराबाह सागर12:3 अराबाह सागर यानी मृत सागर तक, और पूर्व में बेथ-यशिमोथ तक तथा, दक्षिण में पिसगाह की ढलानों की तराई तक फैला था.

4ओग बाशान का राजा जो रेफाइम में बचे हुए लोगों में से एक था. वह अश्तारोथ तथा एद्रेइ से शासन करता था.

5उसके शासन का क्षेत्र हरमोन पर्वत, सलेकाह, गेशूरियों तथा माकाहथियों की सीमा तक पूरा बाशान तथा गिलआद का आधा क्षेत्र था, जो हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक फैला था.

6मोशेह, याहवेह के सेवक तथा इस्राएल वंश ने उन्हें हरा दिया तथा याहवेह के सेवक, मोशेह ने ये क्षेत्र रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह के आधे गोत्र को निज भाग में दे दिया.

7यरदन के पश्चिम में जो ज़मीन है, वो लबानोन घाटी में, बाल-गाद से लेकर सेईर में हालाक पर्वत तक के देश हैं, जिनके राजाओं को यहोशू एवं इस्राएलियों ने मार दिया था, और यहोशू ने उस भाग को इस्राएली गोत्रों में बाट दिया.

8इस भाग में पर्वतीय क्षेत्र, तराइयां, अराबाह, ढलानें, निर्जन प्रदेश तथा नेगेव और इस क्षेत्र के मूल निवासी हित्ती, अमोरी, कनानी, परिज्ज़ी, हिव्वी तथा यबूसी:

9येरीख़ो का राजा

10येरूशलेम का राजा

11यरमूथ का राजा

12एगलोन का राजा

13दबीर का राजा

14होरमाह का राजा

15लिबनाह का राजा

16मक्‍केदा का राजा

17तप्पूआह का राजा

18अफेक का राजा

19मादोन का राजा

20शिमरोन-मरोन का राजा

21तानख का राजा

22केदेश का राजा

23नाफ़ात-दोर में दोर का राजा

24तथा तिरज़ाह के राजा

← यहोशू 11 यहोशू यहोशू 13 →

यहोशू 12 — hindi:

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019