1दावीद और सेनापतियों ने मिलकर आसफ, हेमान और यदूथून के पुत्रों को अलग कर दिया कि जब वे नेबेल और किन्नोर नामक वाद्य यंत्र और झांझ बजाएं, वे भविष्यवाणी किया करें. जिन्हें इस सेवा की जवाबदारी सौंपी गई थी, उनकी सूची इस प्रकार है.
2आसफ के पुत्रों में से:
3यदूथून-वंशज:
4हेमान वंशज:
5(ये सभी राजा के दर्शी हेमान के पुत्र थे. इनकी जवाबदारी थी परमेश्वर के आदेश के अनुसार उनकी स्तुति करते रहना; क्योंकि परमेश्वर ने हेमान को चौदह पुत्र और तीन पुत्रियां दी थी.)
6ये सभी याहवेह के भवन में उनके पिता की ही अगुवाई में, परमेश्वर के भवन की आराधना में झांझों, नेबेलों और किन्नोरों के संगीत पर गाने के लिए चुने गये थे.
7सभी कुशल संगीतकारों और याहवेह के लिए गाने के लिए निपुण गायकों की, उनके संबंधियों के साथ कुल संख्या 288 थी.
8इन सभी ने अपनी ज़िम्मेदारियों का ज़िम्मा लेने के उद्देश्य से पासे फेंके-सभी ने, चाहे खास हो या सामान्य, शिक्षक हो या विद्यार्थी.
9पहला संकेत आसफ से योसेफ़ के लिए था,
10तीसरे में ज़क्कूर,
11चौथे में इज़री,
12पांचवें में नेथनियाह,
13छठवें में बुक्कियाह,
14सातवें में येशारेलाह,
15आठवें में येशाइयाह,
16नवें में मत्तनियाह,
17दसवें में शिमेई,
18ग्यारहवें में अज़रेल,
19बारहवें में हशाबियाह,
20तेरहवें में शेबुएल,
21चौदहवें में मत्तीथियाह,
22पन्द्रहवें में येरेमोथ,
23सोलहवें में हनानियाह,
24सत्रहवें में योषबेकाषाह,
25अठारहवें में हनानी,
26उन्नीसवें में मल्लोथी,
27बीसवें में एलियाथाह,
28इक्कीसवें में होथीर,
29बाईसवें में गिद्दालती,
30तेईसवें में माहाज़ीयोथ,
31चोबीसवें में रोमामती-एत्सर,